टिम फैरन ने लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी छोड़ी

लंदन, 15 जून (आईएएनएस)। ब्रिटेन में हाल ही में हुए आम चुनाव के बाद लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता टिम फैरन ने बुधवार को पार्टी छोड़ने का फैसला किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, साल 2015 में निक क्लेग के पद से इस्तीफा देने के बाद फैरन ने लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी की कमान संभाली थी।

क्लेग, डेविड कैमरून की गठबंधन सरकार में उपप्रधानमंत्री थे लेकिन पार्टी 2015 में हाउस ऑफ कॉमन्स में लगभग 50 सीटों पर हार गई थी, जिस वजह से सदन में लिबरल के सिर्फ आठ ही सांसद बचे थे।

फैरन ने जारी बयान में कहा कि वह एक ईसाई और नेता के रूप में अपनी भूमिकाओं को लेकर बंटे हुए थे।

फैरन को चुनाव प्रचार के दौरान समलैंगिक अधिकारों पर अपने रुख को लेकर कड़े प्रश्नों का सामना करा पड़ा था।

फैरन का कहना है कि उन्होंने यह फैसला स्वेच्छा से लिया है लेकिन वह लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी का समर्थन करते रहेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493