8वें जागरण फिल्मोत्सव में 130 फिल्में दिखाई जाएंगी

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। दुनियाभर की 130 से अधिक फिल्में जागरण फिल्मोत्सव के आठवें संस्करण में दिखाई जाएंगी।

इसका लक्ष्य सिनेमा को सीमाओं से परे रखना, जागरूकता बढ़ाना और सिनेमा-संस्कृति के बारे में बातचीत करना है।

यह महोत्सव एक जुलाई से शुरू होगा।

इस वर्ष बैरी जॉन एक्टिंग स्टूडियो के साथ सहयोग में ज्ञान श्रृंखला भी प्रस्तुत होगी। नया कार्यक्रम लखनऊ, पटना देहरादून भोपाल हिसार, लुधियाना, मेरठ, मुंबई और रायपुर सहित 16 शहरों में आयोजित किया जाएगा।

महोत्सव के सलाहकार मनोज श्रीवास्तव ने कहा, “बुद्धदेव दासगुप्ता के साथ कुछ युवा फिल्म निर्माताओं के साथ उत्कृष्ट सिनेमाई कार्यो का मिश्रण पेश करना है।”

इस वर्ष जागरण फिल्म महोत्सव में 152 देशों से फिल्म प्रविष्टियां आई हैं। इनमें से 26 भाषाओं में 51 देश शमिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493