अक्षय के साथ काम करना सुखद रहा : भूमि पेडनेकर

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। ‘टॉयलेट – एक प्रेम कथा’ की रिलीज के लिए तैयार अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने कहा सह-कलाकार अक्षय कुमार के साथ काम करना सुखद रहा है।

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। ‘टॉयलेट – एक प्रेम कथा’ की रिलीज के लिए तैयार अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने कहा सह-कलाकार अक्षय कुमार के साथ काम करना सुखद रहा है।

अक्षय के बारे में भूमि ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस से कहा, “वह शानदार हैं। उनके साथ काम करना सुखद है। ‘टॉयलेट – एक प्रेम कथा’ मेरे जीवन के बड़े अनुभवों में से एक रहा है और मैं निश्चित रूप से उन्हें और फिल्म की टीम को इसका श्रेय दूंगी।”

अभिनेत्री फिल्म में काम को एक लंबी छुट्टी की तरह मानती है।

भूमि ने कहा, “मुझे बिल्कुल ऐसा नहीं लगा कि हम काम कर रहे हैं। यह लंबी छुट्टी की तरह था। यह जुनूनी लोगों के समूह जैसा था, जो एक जगह काम के लिए एकत्रित हुए।”

‘टॉयलेट – एक प्रेम कथा’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493