जकार्ता, 15 जून (आईएएनएस)। भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी एच. एस. प्रणॉय ने गुरुवार को उलटफेर करते हुए इंडोनेशिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर में प्रणॉय ने विश्व में तीसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ली चोंग वेई को मात दी।
विश्व में 29वीं वरीयता प्राप्त प्रणॉय ने मलेशिया के बैडमिंटन खिलाड़ी वेई को 40 मिनट के भीतर सीधे गेम में 21-10, 21-18 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश हासिल किया।
इससे पहले, पुरुष एकल वर्ग में अपना विजयी क्रम जारी रखते हुए भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने भी क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
श्रीकांत ने भी उलटफेर करते हुए नौंवी विश्व वरीयता प्राप्त जान-ओ जोर्गेनसन को मात दी।
विश्व के 14वीं वरीयता प्राप्त श्रीकांत ने डेनमार्क के खिलाड़ी जोर्गेनसन को 57 मिनट तक चले मैच में 21-15, 20-22, 21-16 से मात देकर क्वार्टर फाइनल का रास्ता तय किया।
dharmpath.com dharmpath