नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शुक्रवार से गिरावट होनेवाली है। पेट्रोल की कीमत में जहां 1.12 रुपये प्रति लीटर की कमी होगी, वहीं डीजल के दाम 1.24 रुपये प्रति लीटर घट जाएंगे। इसमें राज्यों द्वारा लिए जानेवाले शुल्क अलग से जोड़े जाएंगे।
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने यहां एक बयान में कहा, “अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है, जिसका लाभ उपभोक्ताओं को दिया जाएगा।”
पेट्रोल और डीजल की कीमत में यह कमी शुक्रवार से ईंधन की कीमतों की की जानेवाली दैनिक समीक्षा के कारण होगी।
तीन सरकारी तेल कंपनियों इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों के आधार पर पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों की रोज समीक्षा करने का निर्णय लिया है।
पिछली बार 31 मई को पेट्रोल
और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। उस समय पेट्रोल के दाम में 1.23 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल के दाम में 89 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी।
dharmpath.com dharmpath