मप्र:एक करोड़ दे सकते हो ,मेरे पति को वापस कर दो ,वापस लौटे शिवराज सिंह

cm-1-670x460(मंदसौर)– मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उस समय अवाक एवं अनुत्तरित रह वापस लौट आये जब किसान घनश्याम की पत्नी रेखा  ने पूछ लिया की एक करोड़ और फायरिंग का आदेश देने वाले शिवराज सिंह चौहान क्या उसके  पति को वापस लौटा सकते हैं?

अपनी शैली में अन्य परिजनों से मिलने के बाद शिवराज सिंह चौहान मृतक घनश्याम के घर पहुंचे एवं घर की महिलाओं को सांत्वना देने कमरे के अन्दर पहुँच गए लेकिन वहां मृतक की पत्नी रेखा आ गयी और पूछ लिया की क्या उसके पति को वापस कर सकते हो ?इस  अनपेक्षित प्रश्न से अकबकाये शिवराज सिंह चौहान को कुछ समझ नहीं आया और वे उल्टे पाँव वापस हो लिए.प्रशासन की रिपोर्ट मिलने के बाद की सब कुछ अब शांत है शिवराज सिंह चौहान मृतकों के परिजनों से मिलने इस आश्वासन के बाद गए थे की अब वह आक्रोश नहीं सामने आएगा लेकिन मृतक घनश्याम की पत्नी ने अविजित मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को वह आईना दिखा दिया जो सच्चा है.हतप्रभ शिवराज बिना कुछ जवाब दिए कमरे से बाहर निकल गए लेकिन उनकी यह चुप्पी कई सवाल खड़े कर गयी ?

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493