नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने ‘टॉक टू एके’ घोटाले के संबंध में शुक्रवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का बयान दर्ज किया।
‘टॉक टू एके’ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जनता से सीधे संवाद कार्यक्रम था।
सीबीआई अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “अधिकारियों की एक टीम टॉक टू एके घोटाले में दर्ज प्राथमिक जांच के संबंध में सिसोदिया के निवास स्थान पर पहुंची।”
dharmpath.com dharmpath