श्रीनगर, 16 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।
पुलिस ने बताया कि सुरक्षाबल आतंकवादियों के छिपे होने की जानकारी मिलने के बाद कुलगाम जिले के अरवानी गांव के पास पहुंचे।
पुलिस के मुताबिक, “जैसे ही सुरक्षाबल, आतंकवादियों के ठिकानों के पास पहुंचे। उन्होंने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी करनी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।”
रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षाबलों की घेराबंदी में लश्कर-ए-तैयबा के तीन से चार आतंकवादी फंस गए।
इस बीच, छिपे हुए आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों द्वारा शुरू किए गए अभियान का नागरिकों ने विरोध शुरू कर दिया है।
dharmpath.com dharmpath