अमित शाह मुंबई के 3 दिवसीय दौरे पर

मुंबई, 16 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को बहुप्रतीक्षित तीन दिवसीय दौरे पर मुंबई पहुंच गए।

इस दौरान वह शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगे।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनके मंत्रिमंडल के नेताओं ने अमित शाह का मुंबई हवाईअड्डे पर स्वागत किया।

इस दौरान फडणवीस के साथ भाजपा के राज्य अध्यक्ष रावसाहेब दान्वे, भाजपा मुंबई प्रमुख आशीष शेलर, पार्टी सांसद और विधायक थे।

हालांकि, अमित शाह के मुंबई दौरे के एजेंडे के बारे में व्यापक जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है लेकिन ऐसी संभावना है कि वह महाराष्ट्र में मध्यावधि चुनाव की संभावनाओं को लेकर चर्चा कर सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493