बेंगलुरू, 16 जून (आईएएनएस)। आईटी कंसल्टिंग कंपनी इंफोसिस ने शुक्रवार को करमेश वासवानी को रिटेल, सीपीजी एंड लाजिस्टिक्स (आरसीएल) का वैश्विक प्रमुख और नीतेश बंगा को विनिर्माण का वैश्विक प्रमुख नियुक्त किया।
वासवानी और बंगा कंपनी छोड़ रहे अध्यक्ष व एमआरसीएल के प्रमुख संदीप ददलानी की जगह लेंगे।
नई नियुक्तियां 15 जुलाई से प्रभावी होंगी।
इंफोसिस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विशाल सिक्का ने कहा, “ग्राहक सफलता के उनके जुनून और ग्राहकों को उनकी डिजिटल आकांक्षाएं हासिल करने में उनकी मदद करने की उनकी क्षमता पर मुझे पूरा भरोसा है। मुझे विश्वास है कि हमारे आरसीएल और विनिर्माण व्यवसाय उनके नेतृत्व में कामयाब होंगे।”
वासवानी व बंगा इंफोसिस में करीब एक दशक से रणनीतिक पदों पर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath