पाकिस्तान की गोलीबारी में जवान शहीद

जम्मू, 16 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में एक भारतीय जवान शहीद हो गया।

यह गोलीबारी राजौरी जिले में एलओसी पर हुई।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने जम्मू में कहा, “पाकिस्तानी सेना ने नौशेरा सेक्टर में शुक्रवार को तड़के लगभग 5.15 बजे भारतीय सेना के ठिकानों पर बिना किसी कारण के गोलीबारी करनी शुरू कर दी। भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।”

मनीष ने बताया, “गोलीबारी में नाइक बख्तावर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया।”

बख्तावर सिंह (34) पंजाब के होशियारपुर जिले के हाजीपुर गांव के रहने वाले थे।

मनीष मेहता ने बताया, “उनके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। बच्चों की उम्र 11 वर्ष, नौ वर्ष और 10 महीने है।”

उन्होंने बताया, “राजौरी जिले में शनिवार को शहीद को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493