म्यांमार में लुप्तप्राय बर्मी प्रजाति के कछुए जन्मे

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। म्यांमार में बर्मी रूफ्ड प्रजाति के कछुओं ने 39 बच्चे दिए है। इस प्रजाति के बारे में माना जाता है कि यह 2001 में लुप्त हो गई थी।

वाइल्डलाइफ कंजरर्वेशन सोसाइटी (डब्ल्यूसीएस) और टर्टल सर्वाइवल अलायंस ने शुक्रवार को कहा कि लिंफा गांव में 44 अंडों से 39 बर्मी रूफ्ड कछुओं के बच्चे निकले हैं। इस लुप्तप्राय प्रजाति के भविष्य में मौजूद रहने के लिए यह एक महत्वपूर्ण घटना मानी जा सकती है।

यह सफलता 2007 में डब्ल्यूसीएस और टर्टल सर्ववाइवल अलायंस के हेडस्टार्ट कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसके तहत बर्मी कछुओं के अंडों को जंगल से ढूंढ़कर लाया गया था।

डब्ल्यूसीएस के अनुसार, इन नवजात बर्मी कछुओं को लिंफा के आधार शिविर में ही रखा जाएगा और यहां वे बड़े होने के साथ ही बड़ी मछलियों, पक्षियों जैसे शिकारी जीवों से खुद की रक्षा करना सीखेंगे। पांच साल के बाद इन्हें जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

डब्ल्यूसीएस कंजरवेशन हर्पेटॉलॉजिस्ट फॉर साउथईस्ट एशिया के अधिकारी स्टीवन प्लैट की तरफ से जारी बयान के अनुसार, “कई निराशाजनक सालों के बाद इस बार हमारे लिए इतने सारे अंडों का मिलना उत्साहजनक है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493