छग : प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

सेजबहार थाना क्षेत्र प्रॉपर्टी डीलर बबलू इरफान की कार बाइक सवार दो युवकों ने रुकवा दी और उसके बाद गोली चला दी। दो गोलियां बबलू के सिर में लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बबलू का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। चाकूबाजी और अन्य अपराधों में बबलू सजा भी काट चुका था। अभी प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था।

एएसपी (सिटी) विजय अग्रवाल ने बताया कि घटना के दौरान बबलू के साथ एक रिश्तेदार और उसका बेटा भी था, दोनों सही सलामत हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। शहर में नाकेबंदी करा दी गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, अपराधी जल्द पकड़े जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493