उप्र : मंत्री श्रीकांत ने वृंदावन स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया (फोटो सहित)

योगी सरकार के मंत्री शर्मा ने सबसे पहले वृंदावन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें मरीजों के लिए सुविधाओं और संसाधनों में कमी मिली। मौके पर मौजूद अधिकारियों को फटकार लगाते हुए मंत्री ने उन्हें व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया।

मंत्री ने सीएचसी में गर्भवती महिलाओं और बच्चों की जांच, दवा, टीके का इंतजाम करने और जरूरी संसाधन पूरे करने के डीएम और स्वास्थ्य अधिकारियों को आदेश दिए।

श्रीकांत इसके बाद अपने दल-बल के साथ वृंदावन परिक्रमा मार्ग पहुंचे और मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को स्ट्रीट लाइट, नालों की सफाई, फुटपाथ की मरम्मत, पार्किं ग की व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए।

मंत्री ने गोकुल घाट और यमुना के घाटों का भी निरीक्षण किया और कहा, “यमुना का शुद्धिकरण हमारी प्राथमिकता है। इसमें गिरने वाली गंदगी की निकासी के लिए वैकल्पिक व्यवस्था और ट्रीटमेंट प्लांट पर काम चल रहा है। यमुना के घाटों के मूलस्वरूप को बनाए रखते हुए इनको संवारा जाएगा। पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं विकसित कर रोजगार बढ़ाएंगे।”

उन्होंने कहा कि यमुना रिवर फ्रंट का विकास वृंदावन से मथुरा तक होगा।

श्रीकांत ने कहा कि ग्रामीणों को दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। ग्रामीण अपने प्रधान के जरिए आवेदन भेजें। आवेदनों को सही जगह पहुंचा निस्तारण करवाया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493