दिल्ली में बारिश से मौसम हुआ सुहावना

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कई इलाकों में हुई बारिश से शनिवार सुबह राजधानी में मौसम सुहावना हो गया। साथ ही तापमान में गिरावट आ गई।

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कई इलाकों में हुई बारिश से शनिवार सुबह राजधानी में मौसम सुहावना हो गया। साथ ही तापमान में गिरावट आ गई।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।”

अधिकारी ने साथ ही कहा कि सुबह 8.30 बजे तक राजधानी में 4.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

दिन में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 74 प्रतिशत दर्ज किया गया।

एक दिन पहले शुक्रवार को, राजधानी का अधिकतम तापमान सामन्य से चार डिग्री कम 35.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493