‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ में मेरी भूमिका रोमांचक नहीं : एड शीरन

लंदन, 17 जून (आईएएनएस)। ग्रेमी पुरस्कार विजेता गायक एड शीरन का कहना है कि टीवी श्रृंखला ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ में उनकी अतिथि भूमिका रोमांचक नहीं है।

गायक ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के आगामी सत्र से अभिनय कॅरियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। इसकी घोषणा अप्रैल में हुई थी कि वह टेलीविजन चैनल एचबीओ श्रृंखला में अतिथि भूमिका में दिखेंगे।

वेबसाइट ‘ईटीऑनलाइन डॉट कॉम’ को शीरन ने बताया, “मैंने इसे अभी तक नहीं देखा है। मुझे सिर्फ इतना पता है कि मैंने काम किया है। इसमें कुछ भी रोमांचक नहीं है।”

शीरन ने यह भी स्वीकार किया कि उनकी अतिथि भूमिका को बहुत अधिक बढ़ाया गया है।

अमेरिका में इसका सातवां सत्र 16 जुलाई से शुरू हुआ।

भारत में इसका प्रीमियर दो दिन बाद स्टार वल्र्ड और स्टार वल्र्ड एचडी पर होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493