दार्जिलिंग : सुरक्षा अधिकारी झड़प में घायल

दार्जिलिंग, 17 जून (आईएएनएस)। उत्तरी पश्चिम बंगाल की पहाड़ियों में शनिवार को गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) के समर्थकों के साथ झड़प में भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबी) का एक अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया।

आईआरबी की द्वितीय बटालियन के कमांडर मृणाल घोष ने बताया कि आईआरबी के सहायक कमांडर किरण तमांग को बाद में इलाज के लिए सिलीगुड़ी लाया गया।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घटना पर टिप्पणी करते हुए कोलकाता में कहा, “हमें मिली खबरों के मुताबिक, किरण तमांग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनकी मौत नहीं हुई है।”

इससे पहले उन्होंने कहा था कि सहायक कमांडर का निधन हो गया है।

इसी बीच जीजेएम ने दावा किया कि पुलिस गोलीबारी में उसके दो समर्थकों की मौत हो गई और पांच गंभीर रूप से घायल हो गए।

जीजेएम के सहायक महासचिव बिनय तमांग ने कहा, “दो लोगों की मौत हो गई है और पांच गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हम अपने लोगों की तलाश कर रहे हैं।”

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की बात से इंकार किया है।

एडीजी (कानून-व्यवस्था) अनुज शर्मा ने कहा, “पुलिस ने गोलीबारी नहीं की। जीजेएम ने हमारे वाहनों में आग लगाई है। हम घटना की जांच कर रहे हैं।”

जीजेएम द्वारा उत्तरी बंगाल की पहाड़ियों में आहूत बंद का शनिवार को छठा दिन है, जब क्षेत्र में हिंसा और प्रदर्शनों की ताजा घटनाएं हुई हैं। इससे पहले जीजेएम के तमांग ने दावा किया कि पुलिस ने उनके घर पर छापेमारी और तोड़फोड़ की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493