जानकारी के मुताबिक, थाना सेक्टर-58 क्षेत्र में शनिवार सुबह अपने कर्मियों को लेकर जा रही मदरसन कंपनी की स्टाफ बस दिल्ली से लखनऊ के रूट पर चलने वाली एक निजी बस से टकरा गई। हादसे में बस सवार सुनीता, शिवानी, ज्योति, सेबी, प्रमोद सिंह, प्रदीप, अमित, रिजवाना, राजकुमार, दीपक सहित करीब 18 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के निए नोएडा के जिला अस्पताल मंे भर्ती कराया गया, जहां तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के थानाध्यक्ष दिलीप बिष्ट ने बताया कि घायलों का उपचार चल रहा है। अभी तक कोई जनहानि नहीं हुई है। हालांकि तीन यात्रियों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
dharmpath.com dharmpath