चंडीगढ़, 17 जून (आईएएनएस)। हरियाणा के पंचकुला में एक अपराधी गिरोह ने शनिवार को एक एक पुलिस दल पर मिर्च स्प्रे से हमला कर दिया और अस्पताल में इलाज के लिए लाए गए एक विचाराधीन कैदी को भगा ले गए। इस घटना में कम से कम तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।
घटना पंचकुला जनरल हॉस्पिटल के बाहर घटी, जो हरियाणा पुलिस मुख्यालय से कुछ ही मीटर की दूरी पर है।
घायल तीनों पुलिसकर्मियों को उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हमलवारों ने अस्पताल के बाहर मिर्च स्प्रे से पुलिस दल पर हमला किया, जिसके कारण वे कुछ समय के लिए कुछ भी देख पाने में अक्षम हो गए।
हमलावरों ने भागने से पहले हवा में गोलीबारी भी की।
dharmpath.com dharmpath