उप्र : टीम इंडिया की जीत के लिए रोजेदारों ने की दुआ (फोटो सहित)

लंदन में रविवार को भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर यहां लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। वहीं मुरादाबाद के कई रोजेदार भारत की जीत को लेकर रमजानों में दुआएं कर रहे हैं। चेहरे पर तिरंगा आसमान को उठे हाथ इनकी भावनाओं को साफ बताते हैं। उनका कहना है कि रोजे में मांगी दुआ कभी खाली नहीं जाती। अल्लाह के रहमो-करम से भारत ट्रॉफी लेकर ही वापस मुल्क आएगा।

रोजेदार मन्नू कुरैशी ने कहा, “रविवार को भारत-पकिस्तान का बहुत बड़ा मुकाबला होने जा रहा है। हमने शनिवार को यहां भारत की जीत के लिए इस रमजान महीने में अल्लाह से दुआ मांगी है कि हमारा देश एक बड़े अंतर से जीत हासिल करे और पकिस्तान को धूल चटाकर अपना जीत का रथ आगे बढ़ाते हुए अपने देश में कप लेकर आए। हम लोगों ने शनिवार को रोजा रखते हुए दिल से दुआ की है की हमारे देश की विजय हो हमारी टीम की टीम विजई हो।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493