गुरुग्राम, 17 जून (आईएएनएस)। अरावली पहाड़ियों के भोंडसी इलाके के एक हिस्से का नाम पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की याद में रखा गया है, जहां उनका एक फार्म हाउस है। वहां वनीकरण का कार्य किया जा रहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को यह घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने भोंडसी में संयुक्त राष्ट्र के मरुस्थलीकरण और सूखा दिवस पर हुए एक कार्यक्रम में सभा को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। इसके साथ ही अरावली संरक्षण और प्रकृति जागरूकता अभियान की भी घोषणा की गई।
खट्टर ने कहा कि जलवायु परिवर्तन से लोगों के जीवन पर बुरा असर पड़ रहा है और इससे मरुस्थलीकरण हो रहा है। उन्होंने कहा कि वनीकरण से इससे बचाव होगा।
उन्होंने कहा कि लोगों को गांव की आबादी जितनी पेड़ लगानी चाहिए और अगले एक साल में दो करोड़ पेड़ लगाया जाना चाहिए।
उन्होंने घोषणा की कि ‘घर घर हरियाली’ और ‘हर गांव पेड़ की छांव’ योजना का धन अब जिला परिषद को दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने भोंडसी में सीवरेज प्रणाली की स्थापना, स्पोटर्स स्टेडियम का निर्माण और जलापूर्ति बूस्टर लगाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सीवरेज प्रणाली और स्पोर्ट्स स्टेडियम की लागत का ग्राम पंचायत वहन करेगी।
dharmpath.com dharmpath