काहिरा, 18 जून (आईएएनएस)। सीरिया के शहर अल-रक्का में अमेरिका के नेतृत्व में किए गए हवाई हमलों में छह जून से लेकर अब तक 117 नागरिकों की मौत हो गई है।
अमेरिका समर्थित सीरियाई फौजों ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट को खदेड़ने के लिए छह जून को व्यापक अभियान शुरू किया था।
ब्रिटेन के मानवाधिकार संगठन सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर हयूमन राइट्स के मुताबिक, अमेरिका के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन सेना द्वारा किए गए हवाई हलमों में 25 बच्चों और 21 महिलाओं सहित 117 लोगों की मौत हो गई।
एसओएचआर के मुताबिक, इन हवाई हमलों में दर्जनभर नागरिक भी घायल हुए हैं।
मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है, क्योंकि कई घायलों की स्थिति बहुत गंभीर बनी हुई है।
dharmpath.com dharmpath