उड़ान के दौरान महिला से छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। इंडिगो की उड़ान में एक महिला यात्री के साथ छेड़छाड़ करने को लेकर एक 56 वर्षीय व्यक्ति को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाईअड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया।

यह घटना शनिवार शाम उस समय हुई, जब उड़ान हैदराबाद से दिल्ली आ रही थी।

उड़ान की लैंडिंग के बाद रोहिणी सेक्टर-3 निवासी रमेश चंद को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उन्हें डोमेस्टिक एयरपोर्ट पुलिस थाने ले जाया गया।

प्राथमिकी के अनुसार, उत्पीड़न की शिकार महिला हैदराबाद की निवासी है। महिला ने कहा कि जब विमान ने उड़ान भरी, उसने चंद को देखा, जो उसकी बगल की सीट पर बैठा हुआ था, उसने अश्लील संकेत किए।

वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “महिला ने तुरंत इसके बारे में एयर होस्टेस को सूचित किया और उसकी सीट बदल दी गई। जब उड़ान ने हवाईअड्डे पर लैंड किया, हमें महिला से शिकायत प्राप्त हुई।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493