हिमाचल में छात्रों ने योगाभ्यास कर रिकॉर्ड बनाए

रामपुर, 18 जून (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के 11 छात्रों ने गोल्डेन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराने के लिए ज्यादा समय तक योग आसन करने का रिकॉर्ड बनाया है।

गोल्डेन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस के राष्ट्रीय प्रमुख आलोक कुमार ने आईएएनएस से कहा कि रामपुर कस्बे में 15 जून को आयोजित योग शिविर में 11 छात्रों ने नई उपलब्धि हासिल की। इनमें से 10 ने पहली बार पंजीकरण कराया।

कौशल्या ने ‘पश्चिमोत्तासन’ कर रिकॉर्ड बनाया है। 18 वर्षीया छात्रा ने कहा कि वह बीते छह महीनों से रोजाना अपनी उम्र के अन्य छात्रों के साथ रामपुर कस्बे में योग का अभ्यास करने आ रही थीं।

12वीं की छात्र ने आईएएनएस ने कहा, “हम हर रोज सुबह 4.30 बजे अपने गांव से पैदल चार किमी दूर रामपुर जाते हैं। योग हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के अतिरिक्त शरीर को दिमाग से जोड़ने का काम भी करता है।”

राजधानी शिमला से 120 किमी दूर रामपुर कस्बा है। कौशल्या जैसे दूसरे छात्र घनवी और आसपास के गांवों के रहने वाले हैं।

अनुज (14) ने एक बार में दो घंटे 25 मिनट ‘शीर्षासन’ कर रिकॉर्ड बनाया है।

ईशा (12) ने ‘सर्वागासन’ कर रिकॉर्ड बनाया, श्रुजल (11) ने ‘पद्मासन’ व आशित चेत ने ‘सूर्य नमस्कार’ कर रिकॉर्ड बनाए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493