छग : राजनांदगांव में मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर (लीड-1)

डीजी (नक्सल ऑपरेशन) डी.एम. अवस्थी ने बताया कि सुबह इंटेलिजेंस की सूचना मिली थी कि राजनांदगांव के औंधी इलाके में नक्सलियों का जमावड़ा है। सूचना पर पुलिस बल उनकी खोज में रवाना हुआ। दोपहर दो बजे पुलिस बल का नक्सलियों से सामना हुआ। मुठभेड़ लगभग ढाई घंटे हुई।

अवस्थी ने कहा, “हमारी टीम ने अच्छा काम किया और तीन नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों में एक महिला नक्सली की पहचान सबीना के रूप में हुई। नक्सल कमांडर सबीना राजनांदगांव में कई नक्सली घटनाओं में शामिल भी थी। नक्सलियों के पास से पुलिस को 1 एसएलआर, 1 इंसास और 1 राइफल के अलावा अन्य सामान बरामद हुए हैं।”

अवस्थी ने कहा कि मुठभेड़ में पुलिस के सभी जवान सुरक्षित रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493