भारतीय खुदरा ईंधन बाजार में उतरेगी रूस की रोसनेफ्ट : प्रधान

बेंगलुरू, 18 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने रविवार को कहा कि रूस की प्रमुख तेल कंपनी रोसनेफ्ट ने भारत के खुदरा ईंधन बाजार में बड़े पैमाने पर उतरने की योजना बनाई है।

प्रधान ने बेंगलुरू में घरों में पाइप के जरिए प्राकृतिक गैस की आपूर्ति की सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन परियोजना में हिस्सा लेने के बाद संवाददाताओं से कहा, “एस्सार ऑयल का हाल में अधिग्रहण कर चुकी रूस की प्रमुख तेल कंपनी भारत के खुदरा ईंधन बाजार में एक बड़े पैमाने पर उतरने की योजना बना रही है।”

रोसनेफ्ट और एस्सार की तरफ से किए जाने वाले निवेश के आकार के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में प्रधान ने कहा कि दोनों कंपनियों ने पिछले वित्तवर्ष में भारतीय बाजार में 13 अरब डॉलर का निवेश किया था।

उन्होंने कहा, “दुनिया के तेल उद्योग में यह एक सबसे बड़ा सौदा था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493