पिल्लई की बेहिसाब संपत्ति की एसआईटी जांच की मांग

कोहिमा, 18 जून (आईएएनएस)। नागालैंड के नागा जनजातियों की शीर्ष संस्था नागा होहो ने रविवार को राज्य के पूर्व पुलिस अधिकारी एम.के.आर. पिल्लई की कथित बेहिसाब संपत्ति की विशेष जांच दल (एसआईटी) से जांच कराने की मांग की है।

नागा होहो के अध्यक्ष चुबा ओजुकुम ने कहा, “हम राज्य सरकार से पिल्लई की सभी ‘अवैध’ गतिविधियों की जांच की अपील करते हैं, जिसे उन्होंने कथित तौर पर अपने सक्रिय करियर और पुलिस विभाग में परामर्शदाता के रूप में की है, इसका खुलासा होना चाहिए। उनकी करतूतों के लिए उन्हें कानून के कटघरे में खड़ा किया जाना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि इस जांच से भविष्य में कोई अपने पद का दुरुपयोग करने से बाज आएगा।

ओजुकुम ने कहा, “इस संदर्भ में नागा होहो राज्य सरकार से अपील करता है कि पिल्लई पर लगे कई आरोपों की गहन जांच के लिए बिना सीबीआई की मदद के एक उच्चस्तरीय तटस्थ एसआईटी गठित की जाएं, ताकि लोगों को न्याय मिल सके।”

उन्होंने कहा, “यदि नागालैंड को एक बेहतर कल की उम्मीद है तो राज्य सरकार को पिल्लई के भ्रष्टाचार की जांच सुनिश्चित करने की जरूरत है।”

आयकर के गुप्तचरों ने केरल के कोच्चि में श्रीवलसम समूह की कंपनी के 400 करोड़ रुपये के बेहिसाबी धन का खुलासा किया है, इस कंपनी का मालिक पिल्लई है। पिल्लई सेवानिवृत्ति के बाद नागालैंड पुलिस के मोटर ट्रांसपोर्ट शाखा में सलाहकार के तौर पर काम कर रहा था।

पिल्लई राष्ट्रपति पुलिस मेडल विजेता रहा है। वह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद से 2010 में सेवानिवृत्त हुआ। वह नोटबंदी के बाद आईटी जांच के दायरे में आया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493