उप्र में गर्मी व उसम में इजाफा, बारिश की संभावना

लखनऊ, 19 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में सुबह से धूप निकलने से गर्मी व उमस में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, हालांकि सोमवार को दिन में गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। वहीं बारिश होने की भी संभावना है।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में दोपहर के बाद आंशिक तौर पर बदली का असर दिखाई देगा। कुछ जगहों पर बारिश होने के भी आसार हैं। 22 जून तक मौसम की यही स्थिति बने रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को मानसून महाराष्ट्र की उत्तरी सीमा से होते हुए छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और बिहार में भागलपुर तक पहुंच गया है। पंजाब से पूवरेत्तर भारत तक निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हुआ है। इससे इन इलाकों में भी बारिश की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के कारण दिन और रात के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। दिन का सामान्य तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्स्यिस के बीच रहने की संभावना है। 22 जून तक मौसम का यही रुख बना रहेगा, उसके बाद मानसून के राजधानी पहुंचने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने की संभावना है।

लखनऊ के अतिरिक्त सोमवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री, कानुपर का 25.3 डिग्री, गोरखपुर का 25.3 डिग्री, इलाहाबाद का 26 डिग्री और झांसी का 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493