भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में होगी राष्ट्रपति चुनाव पर चर्चा

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की संसदीय बोर्ड की सोमवार की बैठक में 17 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार पर चर्चा होगी।

इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी हिस्सा लेंगे।

सूत्रों के मुताबिक, संसदीय बोर्ड के सदस्यों को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पर विपक्ष से सहमति बनाने के लिए गठित की गई तीन सदस्यीय समिति के ब्यौरे से अवगत कराया जाएगा।

अमित शाह ने राष्ट्रपति उम्मीदवार के नाम पर विपक्ष के साथ सहमति बनाने के लिए पिछले सप्ताह तीन सदस्यीय समिति का गठन किया था, जिसमें राजनाथ सिह, एम.वेंकैया नायडू और अरुण जेटली शामिल थे।

शाह ने राष्ट्रपति उम्मीदवार को शिवसेना का समर्थन सुनिश्चित करने के लिए रविवार को शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे से मुलाकात की थी।

इस बीच, नायडू ने रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान से चर्चा की थी। उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेताओं रामगोपाल यादव और नरेश अग्रवाल से भी मुलाकात की थी।

वहीं, जेटली ने तृणमूल कांग्रेस और बीजू जनता दल (बीजद) के नेताओं से बात की थी।

पिछले सप्ताह राजनाथ सिंह और नायडू ने इस संदर्भ में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी से भी मुलाकात की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493