दमिश्क, 19 जून (आईएएनएस)। अमेरिका की गठबंधन सेना ने सीरिया के उत्तरी शहर रक्का में सीरियाई युद्धविमान को मार गिराया।
सीरियाई सेना के जनरल कमान के मुताबिक, अमेरिका के नेतृत्व में गठबंधन सेना ने रविवार को रक्का में सीरियाई युद्धविमान को मार गिराया। सीरिया का युद्धविमान आतंकवादी संगठन (आईएस) के खिलाफ अभियान पर था।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सीरियाई सेना के हवाले से बताया कि अमेरिकी गठबंधन सेना द्वारा सीरियाई युद्धविमान को मार गिराया जाना इस बात का साक्ष्य है कि अमेरिका किस प्रकार आतंकवादी संगठनों को मदद दे रहा है।
सेना की ओर से जारी बयान के मुताबिक, “यह हमला ऐसे वक्त में हुआ है, जबकि सीरियाई सेना आईएस से लोहा ले रही है।”
dharmpath.com dharmpath