नाजी मशीन गन बरामद, आस्ट्रेलियाई शख्स आरोपित

कैनबरा, 19 जून (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स राज्य में यातायात पुलिस ने एक 40 वर्षीय शख्स के पास से नाजी की एक मशीन गन बरामद होने के बाद उसे आरोपित किया है।

आस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (एबीसी) के मुताबिक, पुलिस ने रविवार रात एक वाहन से एमपी40 सबमशीन गन बरामद किया।

पुलिस ने एक बैग में रखी बंदूक, मैगजीन और 60 चक्र कारतूस जब्त कर लिया। बंदूक की बैरल गायब थी।

बंदूक इस्तेमाल करने की स्थिति में है।

आस्ट्रेलियाई युद्ध स्मारक के वरिष्ठ क्यूरेटर शेन केसी ने कहा कि दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने इस हथियार का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया था।

उन्होंने एबीसी को बताया कि यह एक बहुत ही मजबूत हथियार है।

हथियार की इस बात के लिए फॉरेंसिक जांच की जाएगी कि क्या गोलीबारी की घटनाओं में कभी इसका इस्तेमाल हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493