‘काला’ में मेरे किरदार को लेकर मेरे बच्चे बहुत खुश : ईश्वरी राव

चेन्नई, 19 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री ईश्वरी राव तमिल भाषा की गैंगस्टर ड्रामा फिल्म ‘काला’ में अपने किरदार के लिए अभी कुछ भी कहने से बच रही हैं, लेकिन उनका कहना है कि उनके बच्चे और परिवार इससे बहुत खुश हैं। इस फिल्म में सुपरस्टार रजनीकांत प्रमुख भूमिका में हैं।

ईश्वरी ने आईएएनएस से कहा, “मेरे बच्चे और परिवार के लोग मेरे मुझे मिले किरदार से बहुत खुश हैं। उन्हें बहुत खुश है कि मैं इस फिल्म का हिस्सा हूं। अभी मैं अपने किरदार के बारे में बात नहीं कर सकती। मैं यही कह सकती हूं कि मैं इस मौके के लिए बहुत उत्सुक हूं।”

अफवाह थी कि पा. रणजीत द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रजनीकांत ईश्वरी के साथ जोड़ी बनाने जा रहे हैं।

तेलुगू सिनेमा में अपने किरदारों के लिए लोकप्रिय ईश्वरी अभिनेता रजनीकांत के साथ पहली बार काम रही हैं।

फिल्म की मुंबई में शूट होने वाले हिस्से की शूटिंग पूरी होने के बाद, अब इसकी अगली शूटिंग चेन्नई में जल्द ही होगी।

फिल्म में रजनीकांत गली के मालिक से गैंगस्टर बनने का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म में हुमा कुरैशी, नाना पाटेकर, अंजलि पाटिल, समुतिराकणि और पंकज त्रिपाठी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

पिछले साल आई फिल्म ‘कबाली’ के बाद निर्देशक रणजीत और रजनीकांत दूसरी बार साथ में काम कर रहे हैं।

इस फिल्म को रजनीकांत के दामाद धनुष प्रोड्यूस कर रहे हैं और इस तरह की अफवाह है कि वह फिल्म में अतिथि की भूमिका में होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493