उबेर का ‘उबेरपास’ 4 शहरों में लांच

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। कैब सेवा प्रदान करने वाली एप आधारित सेवा उबेर ने सोमवार को दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पायलट कार्यक्रम के तौर पर ‘उबेरपास’ सेवा शुरू करने की घोषणा की, जो यात्रियों को एक सुसंगत और आरामदायक यात्रा अनुभव प्रदान करती है।

उबेर इंडिया के महाप्रबंधक शैलेष सावलानी ने एक बयान में कहा, “‘उबेरपास’ को रोजाना सफर करनेवालों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जो बाधारहित और सुसंगत यात्रा अनुभव प्रदान करता है। अगर हमारे यात्रियों को यह सुविधा पसंद आती है तो इसे हम दूसरे शहरों में भी शुरू करेंगे।”

‘उबेरपास’ के साथ यात्री को कई विशिष्ट उत्पाद व अनुभव तक पहुंच होगी, जिसमें उच्च रेटिंग वाले ड्राइवरों को भेजा जाना, किराए में छूट, कैंसल करने के शुल्क में छूट जैसे फीचर्स शामिल हैं।

इसमें हर शहर के लिए अलग-अलग ऑफर दिए जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493