अनुपम खेर ने रॉबर्ट डी नीरो से लंच पर मुलाकात की

न्यूयॉर्क, 20 जून (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने खेर ने हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो से मुलाकात की और उनके साथ लंच किया। दोनों फिल्म ‘सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक’ में साथ काम कर चुके हैं।

न्यूयॉर्क, 20 जून (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने खेर ने हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो से मुलाकात की और उनके साथ लंच किया। दोनों फिल्म ‘सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक’ में साथ काम कर चुके हैं।

अनुपम ने डी नीरो के घर ली गई कई तस्वीरें सोमवार को ट्विटर पर जारी की।

अनुपम ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, “जब अभिनय की दुनिया के भगवान रॉबर्ट डी नीरो फादर्स डे के दिन अपने घर पर लंच के लिए बुलाते हैं, तो आप खा नहीं सकते क्योंकि आप अंदर से घबराए और रोमांचित होते हैं।”

अनुपम ने यह भी कहा कि अभिनेता द्वारा निमंत्रित किए जाने से वह सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, “..और जब अभिनय के भगवान आपके साथ तस्वीर लेते हैं, जहां वे उसी मुद्रा में हैं, जिस मुद्रा में आप तस्वीर खिंचा रहे हैं, तो फिर यह समय बेहोश होने का है।”

डेविड ओ रसेल द्वारा लिखित व निर्देशित फिल्म ‘सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक’ 2012 में रिलीज हुई थी। फिल्म में ब्रैडली कूपर, जेनिफर लॉरेंस, जैकी वीवर जैसे कलाकार भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493