मप्र : सूदखोरों से परेशान खुद को आग लगाने वाले किसान की मौत

भोपाल/होशंगाबाद, 20 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में कर्ज और सूदखोरों से परेशान होकर खुद को आग लगाने वाले किसान बाबूलाल वर्मा ने सोमवार देर रात राजधानी के हमीदिया अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

ज्ञात हो कि होशंगाबाद के देहात थाने के रंढाल गांव के रहने वाले किसान बाबूलाल (40) ने शुक्रवार सुबह खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली थी, उसे गंभीर हालत में राजधानी के हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। किसान पर सात लाख रुपये का कर्ज था और सूदखोर उसे लगातार परेशान कर रहे थे।

देहात थाना क्षेत्र के प्रभारी राम स्नेही ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि बाबू लाल की उपचार के दौरान सोमवार देर रात मौत हो गई। बाबूलाल और उसके परिजनों ने जिन सूदखोरों पर परेशान किए जाने का आरोप लगाया है, उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

राज्य में बीते नौ दिनों में कर्ज और सूदखोरों से परेशान होकर आत्महत्या करने वाले किसानों की संख्या 14 हो गई है। वहीं एक से 10 जून तक चले किसान आंदोलन के दौरान छह जून को पुलिस की गोली से पांच और पिटाई से एक किसान की मौत हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493