मुंबई, 20 जून (आईएएनएस)। अभिनेता साकिब सलीम का कहना है कि उन्होंने लघु फिल्म ‘आमद’ इसलिए की, क्योंकि इसकी कहानी की सादगी उन्हें पसंद आ गई।
नीरज उधवानी निर्देशित यह फिल्म सोमवार को यूट्यूब के चैनल ‘टेरिबल टिनी टॉकीज’ पर रिलीज हुई।
‘आमद’ एक पिता और उसके बेटे के बीच भावनात्मक व तनावपूर्ण संबंधों पर आधारित है।
सलीम ने कहा, “यह ऐसी कहानी है, जिसे पढ़ते ही इसमें काम करने का मन हुआ। इसी दौरान मुझे एहसास हुआ कि कत्थक नृत्य कोई आसान नहीं है.. कहानी की सादगी की वजह से मैंने इस लघु फिल्म में काम किया।”
‘आमद’ में आरिफ जकारिया, चारु रोहतगी और अबीर पंडित भी हैं।
साकिब को इससे पहले ‘दोबारा : सी योर एविल’ में देखा गया था। यह उनकी पहली फिल्म थी, जिसमें उनकी अभिनेत्री बहन हुमा कुरैशी भी थीं।
dharmpath.com dharmpath