मुंबई, 20 जून (आईएएनएस)। अभिनेता मानव गोहिल आगामी टेलीविजन धारावाहिक ‘तेनालीराम’ को लेकर उत्साहित हैं।
मुंबई, 20 जून (आईएएनएस)। अभिनेता मानव गोहिल आगामी टेलीविजन धारावाहिक ‘तेनालीराम’ को लेकर उत्साहित हैं।
सब टीवी पर जुलाई से प्रसारित होने वाले इस हास्य शो में मानव विजयनगर साम्राज्य के राजा कृष्णदेवराय की भूमिका में नजर आएंगे।
मानव ने कहा, “सब टीवी के साथ वापसी का समय। बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। पिछली बार इसके साथ मैंने ‘यम हैं हम’ में काम किया था।”
उन्होंने कहा, “इस बार मैं शक्तिशाली राजा कृष्णदेवराय की भूमिका में हूं। यह कॉमेडी शो है और मैं नए लोगों के साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं। शो ‘तेनालीराम’ है।”
‘तेनालीराम’ राजा कृष्णदेवराय के दरबार में महान कवि की है, जो कई पेचीदी समस्याओं का समाधान भी बेहद चतुराई से कर देते हैं। तेनालीराम की भूमिका में कृष्ण भारद्वाज हैं।
dharmpath.com dharmpath