काश, रोनाल्डो ने अर्जेटीना में जन्म लिया होता : माराडोना

दुबई, 20 जून (आईएएनएस)। फुटबाल जगत के महानतम खिलाड़ियों में शुमार अर्जेटीना के डिएगो माराडोना का मानना है कि अगर रियल मेड्रिड के लिए खेलने वाले पुर्तगाली स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अर्जेटीना में जन्म लिया होता तो कुछ और ही बात होती।

माराडोना हालांकि, बार्सिलनो के लिए खेलने वाले आज के सबसे ख्तातिमान खिलाड़ी लियोनेल मेसी को ही अर्जेंटीनी राष्ट्रीय टीम का नेतृत्व करते देखना चाहते हैं।

पिछले नौ बालोन डी ओर खिताब मेसी और रोनाल्डो के बीच साझा किए गए हैं।

‘टीवाईसी स्पोर्ट्स’ को दिए एक बयान में माराडोना ने कहा, “रोनाल्डो एक जानवर हैं। काश, वह अर्जेटीना के होते।”

साल 1986 में विश्व कप जीतने वाली अर्जेटीना टीम के खिलाड़ी रहे माराडोना वर्तमान में संयुक्त अरब अमीरात के क्लब अल-फुजेराह के कोच हैं।

नापोली के पूर्व स्टार खिलाड़ी ने उस समय मेसी की आलोचना की थी, जब उन्होंने कोपा अमेरिका के फाइनल के बाद संन्यास लेने की घोषणा की थी।

रोनाल्डो वर्तमान में रूस में जारी कन्फेडरेशन्स कप टूर्नामेंट में खेल रहे हैं और उन्होंने हाल ही में अपना चौथा बालोन डी ओर खिताब जीता।

रियल मेड्रिड के खिलाड़ी रोनाल्डो ने चार चैम्पियंस लीग खिताब जीते।

माराडोना ने कहा, “मैं अब भी मेसी को ही प्राथमिकता दूंगा। वह फुटबाल का आनंद ले रहे हैं और प्रतिद्वंद्वी टीम को आसानी से हराते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493