हरियाणा की महिला से चलती कार में दुष्कर्म (लीड-2)

ग्रेटर नोएडा, 20 जून (आईएएनएस)। हरियाणा के गुरुग्राम से एक 35 वर्षीया महिला को अगवा कर उसके साथ चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म किया गया और मंगलवार तड़के उसे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा इलाके में फेंक दिया गया।

महिला को सोमवार रात करीब 8.30 बजे तीन लोगों ने गुरुग्राम जिले में सोहना इलाके में स्थित उसके घर के पास से अगवा कर लिया था। वे उसे स्विफ्ट कार में ले गए और चलती कार में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया तथा बाद में उसे ग्रेटर नोएडा के कासना क्षेत्र की यर्थाथ इमारत के पास वाहन से फेंक दिया।

स्थानीय निवासियों ने सुबह महिला को सड़क पर पड़ा देखा और पुलिस को सूचित किया।

उत्तर प्रदेश पुलिस घटना की जांच के लिए महिला को गुरुग्राम लेकर गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लव कुमार ने कहा कि यद्यपि महिला के शरीर पर खरोंच के कुछ निशान हैं, लेकिन वह अंतिम चिकित्सा परीक्षण का इंतजार कर रहे हैं।

अधिकारी ने कहा, “अधिकारियों का एक दल महिला को सोहना ले गया है, जहां से कहा जा रहा है कि उसका अपहरण किया गया था।”

लव कुमार ने आईएएनएस को बताया कि ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम की पुलिस संयुक्त रूप से इस घटना की जांच कर रही है।

उन्होंने कहा, “हम तीनों आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी तस्वीरों का आकलन कर रहे हैं।”

महिला ने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से राजस्थान के भरतपुर की रहने वाली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493