तेल चुराने वाले गिरोह का सरगना बंगाल में गिरफ्तार

कोलकाता, 20 जून (आईएएनएस)। कोलकाता रेलवे स्टेशन से तेल चुराने वाले गिरोह के एक सरगना को गिरफ्तार किया गया है। उस पर इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन(ओआईसी) की पाइपलाइनों से कथित तौर पर तेत चुराने का आरोप है।

अपराध जांच विभाग(सीआईडी) के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा, “इस गिरोह के नेता गणेश जायसवाल को शनिवार रात गिरफ्तार किया गया था। उसका गिरोह राज्य की कई आईओसी की पाइपलाइनों से तेज चुराने में लिप्त था।”

सीआईडी ने जायसवाल से पूछताछ के बाद हावड़ा जिले के संकरेल औद्योगिक क्षेत्र से 10 पहियों के एक तेल टैंकर को भी जब्त किया है।

अधिकारी ने कहा कि यह गिरोह इस चुराए गए तेल में मिलावट करता था और फिर इन्हें विक्रेताओं को बेचता था।

उन्होंने कहा, “हमने इससे पहले भी इस गिरोह के एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।”

हालांकि, अधिकारी ने राज्य में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से जायसवाल के कथित राजनीतिक संपर्क होने पर कुछ भी कहने से मना कर दिया।

उन्होंने कहा, “हमारे पास राजनेताओं के साथ उनके राजनीतिक संपर्क या निकटता के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493