नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। ऑनलाइन बिक्री करने के लिए व्यापारियों और वैयक्तिक उद्यमियों को प्लेटफार्म देने वाली सिंगापुर की ई-कॉमर्स कंपनी शॉपमेटिक ने तकनीक पर केन्द्रित वेंचर कैपिटी फर्म एसीपी पीटीई लिमिटेड, और स्प्रिंग सिंगापुर की निवेश सहायक कंपनी स्प्रिंग सीड्स कैपिटल पीटीई लिमिटेड की ओर से 57 लाख डॉलर की सीरीज एए फंडिंग प्राप्त की है।
कंपनी ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि शॉपमेटिक भारत, सिंगापुर और हॉन्ग कॉन्ग में सफलतापूर्वक अपना संचालन शुरू करने के बाद इन फंड्स का प्रयोग इंडोनेशिया, फिलीपीन्स और मध्य पूर्व के अन्य बाजारों में अपना विस्तार करने के लिए करेगा। फंडिंग के इस राउंड के हिस्से के रूप में, एससीपी के मैनेजिंग पार्टनर समीर नरूला, शॉपमेटिक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल होंगे।
शॉपमेटिक की स्थापना 2014 के दिसंबर में की गई थी। यह लघु व सूक्ष्म स्तरीय उद्योगों (एसएमई) और उद्यमियों के व्यापार को ऑनलाइन लाने में उन्हें सक्षम बनाता है। शॉपमेटिक को पिछले साल नवंबर से अब तक 1,30,000 से ज्यादा बार डाउनलोड किए जा चुका है। कंपनी ने एक मोबाइल-केन्द्रित उत्पाद शॉपमेटिक गो लांच किया है। इसके अलावा कंपनी ने ताइवान की एक अग्रणी तकनीकी विकास फर्म 5एक्सरूबी का भी अधिग्रहण किया है।
dharmpath.com dharmpath