गुरुग्राम, 20 जून (आईएएनएस)। एक 20 वर्षीय ऑटोरिक्शा चालक को 7 वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर स्थित दुन्दहेरा गांव का निवासी कमल रविवार को बच्ची को एक सुनसान स्थान पर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने यहां मीडिया से कहा कि पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए 20 टीमों का गठन किया और आखिर में कमल को पकड़ लिया गया। पीड़ित के एक रिश्तेदार ने कमल को बच्ची को फुसलाकर ले जाते देखा था।
बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
dharmpath.com dharmpath