सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने मंगलवार को बताया कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर कार्यकर्ता पर्यावरण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए साइकिल यात्रा अभियान में हिस्सा लेंगे। राज्य के प्रत्येक जनपद मुख्यालय पर इसका आयोजन सुबह 6 बजे से किया जाएगा। साइकिल यात्रा के बाद कार्यकर्ता अपनी सुविधानुसार घर पर योग और व्यायाम करेंगे।
उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार ने प्रदेश में साइकिल पथ बनवाए थे, ताकि साइकिल सवार बिना किसी बाधा के चल सकें। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने खुद भी कई बार साइकिल यात्राएं की हैं।
dharmpath.com dharmpath