उप्र : ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, मां-बेटी समेत 4 की मौत

पुलिस के मुताबिक, रूरा थाना क्षेत्र के गांव मुड़ेरा विक्रमसिंह में रहने वाले दर्जनभर लोग अनिल उर्फ लापी की ट्रैक्टर पर सवर होकर अनाज बेचने ट्रैक्टर से झींझक मंडी जा रहे थे। ट्रैक्टर किशोर संदीप दिवाकर चला रहा था। रास्ते में जुरिया गांव के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और ट्रॉली लहराते हुए खड्ड में जा गिरी।

ट्रॉली में लदी अनाज की बोरियां ट्रैक्टर सवार लोगों पर गिर पड़ी, जिसके नीचे दबकर ऊषा देवी (38) व बेटी नेहा (20), राम गोपाल (48) और राम सिंह (50) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गोविंद सिंह (25), यशोदा (28), शशि (20), शिव शंकर शर्मा (55), अंजली (14) व बिट्टो (18) बुरी तरह घायल हो गए।

घायलों आवाज सुनकर आए लोगों ने पुलिस को सूचना दी और फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे के कारण करीब दो घंटे तक रूरा-झींझक रोड पर यातायात बाधित रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493