सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति कर्णन कोयम्बटूर में गिरफ्तार (लीड-1)

चेन्नई, 20 जून (आईएएनएस)। कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति सी.एस. कर्णन को मंगलवार को तमिलनाडु के कोयम्बटूर में गिरफ्तार कर लिया गया। सर्वोच्च न्यायालय ने अवमानना के मामले में कर्णन के खिलाफ छह महीने कारावास की सजा सुनाई थी, लेकिन वह तब से लापता थे।

पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, राज कनौजिया ने आईएएनएस से कहा, “उन्हें लगभग एक घंटा पहले कोयम्बटूर में कहीं से गिरफ्तार किया गया।”

कोयम्बटूर यहां से लगभग 500 किलोमीटर दूर है।

कनौजिया ने हालांकि इस सवाल का जवाब नहीं दिया कि कर्णन के साथ और कौन-कौन लोग रह रहे थे।

रपटों के अनुसार, कर्णन को यहां लाया जाएगा और उसके बाद उन्हें कोलकाता ले जाया जाएगा।

कर्णन एक महीने से अधिक समय से गिरफ्तारी से बच रहे थे, और वह कुछ ही दिनों पूर्व सेवानिवृत्त हुए हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, उनके ठिकाने के बारे में सूचना मिलने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493