उप्र : दलित के घर से पानी लेने पर हमला

मारपीट में कई लोग जख्मी हो गए। कहा जा रहा है कि झगड़े में धारदार हथियारों का भी प्रयोग किया गया।

बताया गया कि इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के मीठेपुर गांव निवासी अभिषेक मिश्र नामक युवक अकबरपुर में आईटीआई कर रहा है और कांशीराम आवास के एक कमरे में रहता है। सोमवार रात करीब आठ बजे जब उसने अपने पड़ोसी एक दलित के फ्रिज से पानी मांग लिया तो उसके सजातियों को बुरा लगा।

इसी बात को लेकर हुई कहासुनी में दूसरे पक्ष ने हमला बोल दिया जिसके बाद विवाद मारपीट का रूप ले बैठा, जिसमें अभिषेक मिश्र प्और सत्यमराज मिश्र को गभीर चोटें आई हैं। दूसरी तरफ के राम नरेश, राहुल, मोतीलाल व प्रिंस भी जख्मी हुए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है, लेकिन पुलिस कार्रवाई के नाम पर असमंजस में दिख रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493