लखनऊ, 21 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि योग लोगों को एकजुट करने में मदद करता है।
लखनऊ, 21 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि योग लोगों को एकजुट करने में मदद करता है।
आदित्यनाथ ने तीसरे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कहा, “योग एक प्राचीन भारतीय अभ्यास है और वेदों सहित सभी प्राचीन ग्रंथों ने योग के महत्व को स्वीकार किया है। योग जीवन जीने का एक तरीका है और यह लोगों को एकजुट करने में मदद करता है।”
इस कार्यक्रम में आदित्यनाथ के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हजारों लोग मौजूद थे।
dharmpath.com dharmpath