बिहार में बादल, बारिश के आसार

पटना, 21 जून (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह हल्के बादल छाए हुए हैं, हालांकि उमस भरी गर्मी जारी है। पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 48 घंटे के दौरान पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान तापमान में गिरावट भी दर्ज की जाएगी।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, गया का बुधवार का न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस तथा भागलपुर का 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

पटना का बुधवार का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।

पटना में मंगलवार का अधिकतम तापमान 33 डिग्री, गया का 36.9 डिग्री, भागलपुर का 31.9 डिग्री और पूर्णिया का 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश रिकॉर्ड की गई थी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493