मप्र में ओलावृष्टि के आसार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में बुधवार को तेज धूप खिली हुई है और उमस भी परेशान करने वाली है। वहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर बारिश और ओले गिरने की चेतावनी दी है।

राज्य में बुधवार की सुबह से मौसम साफ है, उमस बनी हुई है। मगर चल रही हवाएं राहत दे रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दो दिनों में राज्य में मानसून के दस्तक देने की संभावना जताई है, बीते 24 घंटों में राज्य के कई स्थानों पर बारिश हुई। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर सहित अन्य स्थानों पर ओले गिरने की संभावना जताई है।

मौसम में बदलाव जारी है। बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री, इंदौर का 24.6 डिग्री, ग्वालियर का 25 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भोपाल का मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री, इंदौर का 35 डिग्री, ग्वालियर का 38.3 डिग्री और जबलपुर का 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493