मुंबई, 21 जून (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘मुबारकां’ में अपने भतीजे अर्जुन कपूर के साथ काम करने वाले अभिनेता अनिल कपूर का कहना है कि वह चाहते हैं कि यह फिल्म अर्जुन के लिए अब तक की सबसे बेहतरीन और सबसे सफल फिल्म साबित हो।

अनिल ने मंगलवार को फिल्म के ट्रेलर लांच के दौरान कहा, “जब बोनी कपूर या अर्जुन की मां या फिर हमारे सभी दोस्त इस फिल्म को देखे, तो यह अर्जुन की अब तक की सबसे सफल फिल्म होनी चाहिए, सिर्फ तभी अनीस बज्मी और मुझे खुशी होगी। हमने इसी भवना के साथ यह फिल्म बनाई है।”
फिल्म ‘मुबारकां’ में इलियाना डी क्रूज और आथिया शेट्टी भी हैं। यह पहली फिल्म है, जिसमें वास्तविक जीवन में चाचा-भतीजा पहली बार साथ काम कर रहे हैं।
अनिल के मुताबिक, “अर्जुन कपूर के साथ काम करना शानदार और भावनात्मक अनुभव रहा। वह मेरे रिश्तेदार हैं, मेरे बेटे की तरह हैं..मेरे भाई के बेटे हैं। उनके साथ काम करने का अनुभव बहुत भावनात्मक और पेशेवर रहा।”
अनिल ने कहा कि उनका रुख पेशेवर और प्रतिस्पर्धात्मक था, लेकिन हर दृश्य से पहले उन्होंने निर्देशक अनीस बज्मी से चर्चा की थी कि वह पहली बार अर्जुन के साथ काम कर रहे हैं, इसलिए यह उनकी (अर्जुन) अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म होनी चाहिए।
फिल्म ‘मुबारकां’ 28 जुलाई को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath